BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

‘डायल112’ की पाँच प्रदर्शनकारियों के खिलाफ यूपी पुलिस ने दर्ज की दंगा फैलाने की FIR

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश ‘डायल 112’ की महिला कर्मचारियों के दो दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद, लखनऊ पुलिस ने बुधवार को उनके खिलाफ दंगा करने के आरोप में FIR दर्ज की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि “सब-इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर पांच नामित लोगों और 150-200 अज्ञात महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना की वीडियो क्लिप के जरिए आरोपियों की पहचान कर रहे हैं।”