BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

भारत के लिए कुश्ती में पहला ओलंपिक पदक लाने वाली महिला पहलवान ने कुश्ती से सन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 40 दिन तक हम ब्रज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ ऐक्शन लेने के लिए सरकार से गुहार लगाते रहे, आज उसी के बेटे जैसा व्यक्ति कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया? हम हार गए। अब खेल से सन्यास लेती हूँ। आप सबका शुक्रिया

भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान (रेसलर) साक्षी मलिक ने रेसलिंग खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

साक्षी मलिक ने संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के अध्यक्ष बनने के बाद यह फैसला लिया। संजय सिंह, ब्रज भूषण शरण सिंह के बेहद करीबी हैं। पहलवान साक्षी का कहना है कि 40 दिन तक हम लोग जंतर मंतर पर न्याय के लिए धरना देते रहे और आज ऐसे व्यक्ति के अध्यक्ष बनने के बाद हम फेडरेशन में खेल नहीं पाएंगे। जिस इंसान ने हमारा शोषण किया, उसका बेटे जैसा व्यक्ति अब अध्यक्ष है। हम हार गए। साक्षी मलिक ने इसलिए कुश्ती से सन्यास ले लिया। प्रेस से बात करते करते वो रो पड़ीं और अपने जूते रख दिये।