BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने की घोषणा के बाद पत्रकारों ने ब्रज भूषण शरण सिंह से पूछा कि इस पर आपके क्या विचार हैं? बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “उससे मुझे क्या लेना देना”

साक्षी मलिक, विनेश फोगाट ने यौन शोषण के लिए न्याय मांगा। ब्रज भूषण शरण सिंह उस समय भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे। इन खिलाड़ियों ने अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लागया। 40 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया, सरकार ने मिलने को बुलाया, क्या बात हुई इसका पता नहीं चला, धरना अचानक रात में पुलिस कार्यवाई द्वारा बंद करा दिया गया, खिलाड़ियों को चोटें आईं, पर न्याय नहीं मिला। ब्रज भूषण शरण सिंह के ऊपर एक नाबालिग का यौन शोषण करने के लिए पोक्सो भी लगा, पर लड़की ने अपना केस वापस ले लिए। धीरे धीरे यह बात धुंधली होने लगी। मुख्य धारा की मीडिया ने इस ख़बर को बहुत महत्व नहीं दिया। अब जब ब्रज भूषण शरण सिंह के ही रिश्तेदार को अध्यक्ष चुन लिया गया तब इन खिलाड़ियों को झटका लगा और अपने साथ न्याय न मिलने के कारण विरोध स्वरूप साक्षी ने खेल से ही सन्यास ले लिया।