BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

मिजोरम बॉर्डर पर म्यांमार के विद्रोहियों का कब्जा, क्षेत्र का नाम रखा ‘चिनलैंड’

पहली बार भारतीय सीमा तक, म्यांमार के विद्रोहियों का ऐसा रूप सामने आया।

जुंटा सरकार से लड़ने वाले चिन डिफेंस ज्वाइंट फोर्सेज की चिनलैंड काउंसिल(संगठन) ने तियाउ ख़्वामावी गेट पर कब्जा कर वहां ‘वेलकम टू चिनलैंड’ का बोर्ड लगाया है। यह संगठन मिलिट्री शासन के ख़िलाफ़ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है और लोकतंत्र समर्थक संगठन है।

मिजोरम बॉर्डर के भारतीय अधिकारियों ने कहा जो कुछ भी हुआ है वह मयांमार के भीतर हुआ है। मिजोरम की सीमा पर असम राइफल्स की चौकसी बढ़ा दी गयी है।

नियमानुसार अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के भीतर 16 किलोमीटर तक आना जाना फ्री है।