BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

उत्तर प्रदेश, आगरा पुलिस के एक सिपाही(राघवेंद्र सिंह 27 वर्ष)ने 25 वर्षीय दलित महिला के साथ बलात्कार किया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला का शव आरोपी के किराए के कमरे की छत से लटक रहा था।

महिला के भाई ने कहा कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। दोनो झांसी के निवासी थे, सिपाही और महिला दोनों ने एक साथ नर्सिंग की ट्रेनिंग ली थी। बाद में महिला की नौकरी नोएडा में एक किडनी सेंटर में लग गयी, वह आगरा मिलने आई थी। राघवेंद्र के घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया था।

सिपाही आगरा के बेलनगंज में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस ने कहा कि महत्वपूर्ण धाराएं लागकर सिपाही को गिरफ़्तार कर लिया है।