BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

कर्नाटक के मांड्या में तीन किशोर बलात्कारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले सहपाठियों पर पॉक्सो ऐक्ट और भारतीय दंड संहिता के सामूहिक बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाया, लड़की को धमकाया।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उनमें से वो दो लड़कों को जानती है क्योंकि वे उसके सहपाठी हैं। एक लड़का उसे अपने साथ ले गया बाद में वहां पहले से मौजूद दो और लड़कों ने उसका बलात्कार किया। पीड़ित लड़की ने माता पिता को सबकुछ बताया उसके बाद उन लड़कों की शिकायत हुई।

घटना कर्नाटक के मांड्या की है, जिसमें उस लड़की का सहपाठी अपने साथ दूर के एक लॉज में ले गया।