BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

हर 10 मिनट में एक बच्चे की मौत

इज़रायल- हमास संघर्ष में ग़ज़ा में अब हर 10 मिनट में एक बच्चे की मौत की ख़बर है। 10 हजार से ऊपर हुई मौतों में अब उनकी संख्या 5000 को छूने वाली है। जो बच्चे बच गए हैं वे अब विकलांग हो गए हैं। कुछ ज़िंदा हैं पर कब तक यह नहीं मालूम।

जैसे बच्चों को मारने के लिए युद्ध हो रहा हो। ग़ज़ा में 18 साल से नीचे की आबादी 50 प्रतिशत रही है। 23 लाख आबादी में 50 प्रतिशत बच्चों की आबादी। बहुत से बच्चे लापता हैं जिनके मलबे में दबे होने की उम्मीद है। जिन्हें निकालना मुश्किल है।