BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायधीश, न्यायमूर्ति एम फ़ातिमा बीबी का 96 वर्ष की आयु में निधन

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायधीश एम फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। जस्टिस फातिमा बीवी भारत के सर्वोच्च न्यायालय की जज बनने वाली पहली महिला थीं। साथ ही वह देश के उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला भी थीं। 1993 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य और फिर तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में भी काम किया।