BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

भारत में असमानता उस स्तर पर आ गयी है जैसी ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के तहत थी

भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार व विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बासु ने कहा कि देश की जीडीपी अच्छी बढ़ रही है लेकिन यह सब शीर्ष पर बढ़ रही है। विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 से पता चलता है कि भारत का हाल ठीक नहीं है। भारत में आय की बढ़ोत्तरी और धन असमानता में चरम वृद्धि है। मतलब यह अच्छा संकेत नहीं है। भारत में असमानता उस स्तर पर वापस आ गई है जिस स्तर पर यह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के तहत थी।