BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

भारत में डर लगता है: भारतीय

अमेरिका ने अक्टूबर 2022 से 2023 के बीच 97 हजार भारतीयों को गैरकानूनी तरीके से सीमापार करते हुए गिरफ़्तार किया है। अमेरिकी सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने कहा कि ये लोग गिरोहों की मदद से पूरे रास्ते को तय करने के लिए कई बार बस और कई बार फ़्लाइट का इस्तेमाल करते हैं। फ्रांस के रास्ते ये लोग मैक्सिको और कनाडा की सीमा से होते हुए अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। इस बार लगभग 42 हजार लोगों को मैक्सिको से लगी सीमा से और 30 हजार से अधिक लोगों को कनाडा से लगी सीमा से गिरफ़्तार किया गया है। 800 के लगभग नाबालिग लोग भी हैं।

गिरफ़्तार लोगों का कहना है कि वे यहां इसलिए आते हैं कि उन्हें “भारत में डर लगता है”।