BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

बागपत, उत्तर प्रदेश में एक दलित लड़की को खौलते कड़ाहे में फेंक दिया, इस घटना को तीन लड़कों ने अंजाम दिया। लड़की ने उन लड़कों का विरोध किया था जब वे उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे थे। तीनो लड़कों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है

पुलिस ने बताया कि यह परिवार मुजफ्फरपुर से यहां आया था और बिनौली क्षेत्र में कोल्हू पर मजदूरी करता था। 24 साल के मुख्य अभियुक्त संदीप को और कोल्हू मालिक राजू और सोनू को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने उन लड़कों को बद्तमीज़ी करने से रोका जिसके कारण उन्होंने उसे खौलते कड़ाहे में धकेल दिया।

लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।