BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

‘हिन्दू-मंत्र’ नामक इंस्टाग्राम पेज के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हुई, यह पेज साम्प्रदायिक हिंसा के लिए समर्पित पेज है।

कर्नाटक के उडुप्पी जिले की पुलिस ने बताया कि यह पेज एक समुदाय से संबंधित एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या पर जश्न मनाने की बात कर रहा था।

इस पेज की एक पोस्ट में बताया गया कि 12 नवंबर को एक परिवार की तीन महिलाओं और एक लड़के सहित चार लोगों को एक नाराज़ प्रेमी ने 15 मिनट में खत्म कर दिया। इस पेज ने हत्या करने वाले एक नाराज प्रेमी के कृत्य का महिमामंडन किया था। और दावा किया कि उसने 15 मिनट में चार (एक समुदाय विशेष) की हत्या करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।