BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

काँग्रेस ने भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के पुत्र का वीडियो जारी किया, यह वीडियो 500 करोड़ के लेनदेन से संबंधित है

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो जारी किया जिसमें उनके बेटे 500 करोड़ रुपये के लेन देन की बात कर रहे हैं। हालांकि उनके बेटे का वीडियो पहले ही लीक हो चुका था, पर मेन स्ट्रीम मीडिया ने इसे बहुत तवज्जो नहीं दिया। उनके लड़के ने कहा कि यह सब झूठ है।

सरकार की भ्रष्टाचार जांच एजेंसियों ने इसके जांच के कोई आदेश भी नहीं दिए जबकि लोग मांग कर रहे हैं कि जैसे अन्य लोगों के घर ED पहुंच जाती है इनके घर अभी तक कोई जांच एजेंसी क्यों नहीं गयी?