BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

सूरत के एक कारखाने से 7 जले हुए शव बरामद किए गए, यह एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मामला है, सचिन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री के मृतकों में 6 लोग अनुबंध पर काम करने वाले थे और एक कंपनी का कर्मचारी था

जिला कलेक्टर का कहना है कि संयंत्र में आग लग गयी थी, 7 लोग लापता थे, जब खोज हुई तो उनके शव मिले। 24 लोग घायल हैं, उनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दमकल अधिकारी ने बताया कि एक टैंक में ज्वलनशील रसायन का रिसाव होने के कारण यह घटना घटी। रात के दो बज रहे थे जब यह विस्फोट हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि उस रात फैक्ट्री में 100 मजदूर रात की ड्यूटी पर थे। सूरत स्थित एथर इंडस्ट्रीज, कृषि रसायन, फार्मास्युटिकल, तेल और गैस उद्योगों को रसायनों की आपूर्ति करती है। एथर की गुजरात में दो फैक्ट्रियाँ हैं।