BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

बी.वी श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा कॉंग्रेस ने 10हजार करोड़ की घूस लेने वाले केंद्रीय मन्त्री के बेटे की जांच करने के लिए ED मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

युवा कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया, क्योंकि बीवी श्रीनिवास और उनके युवा कॉंग्रेस ED मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे पर आरोप है कि उन्होंने 10 हजार करोड़ की रिश्वत ली है, और ED इसकी जांच भी नहीं कर रही है।

मंत्री ने पहले ही ट्वीट करके कह दिया है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। उनके बेटे भी कह चुके हैं कि यह झूठ है।

युवा कॉंग्रेस ने ED की खामोशी पर सवाल उठाए और कहा कि इनकी जांच किये बिना क्लीन चिट नहीं होनी चाहिए।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनके बेटे के खिलाफ FIR करने औऱ पूछताछ करने की मांग की। कार्यकर्ताओं की मांग है कि इसकी जांच की जाए। जैसे अन्य भ्रष्टाचारों की जांच की जाती है। कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया।