BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

म्यांमार में ‘जुंटा और लोकतंत्र समर्थकों’ की लड़ाई तेज होने के कारण हजारों लोग मिजोरम में शरण ले रहे हैं

म्यांमार से लगभग 1500 शरणार्थी मिज़ोरम की सीमा में आ चुके हैं।

क्योंकि म्यांमार की जुंटा सरकार (सेना) और लोकतंत्र समर्थकों में लड़ाइयां हो रही हैं।

स्थानीय पत्रकार की रिपोर्ट के अनुसार,

तातमाडॉ(मिलिट्री) और चिन नेशनल आर्मी (सीएनए) के बीच कई दिनों तक लड़ाई होती रही। उसके बाद फलम टाउनशिप(मिजोरम की सीमा) में जुंटा का बेस लोकतंत्र समर्थको ने अपने कब्जे में कर लिया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत नुकसान होने के बाद, लोकतंत्र समर्थकों ने सोमवार (13 नवंबर) सुबह 6 बजे शिविर पर कब्जा कर लिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रतिरोध बल के लोग अब उसी शहर में एक अन्य सैन्य अड्डे पर हमला कर रहे हैं उनकी मंशा अब जुंटा के अगले सैन्य अड्डे पर कब्जा करने की है।

फलम, जो मिजोरम की सीमा पर है, चिन राज्य(पश्चिमी म्यांमार)और भारतीय पक्ष के बीच सीमा व्यापार का केंद्र है। अव्यवस्था फैलने से सामान्य जन यहां शरण के रहे हैं।