BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जनसहयोग की अपेक्षा में एक अभियान ‘डोनेट फ़ॉर देश’ चलाया है। इस अभियान के माध्यम से वे जनता से कांग्रेस को दान देने की अपील कर रहे हैं। यह अभियान महात्मा गांधी के 1920-21 के ‘तिलक स्वराज कोष’ से प्रेरित है। वे इस दान अभियान को कॉंग्रेस के 138 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मना रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सदस्य के सी बेणुगोपाल ने कहा कि अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट फॉर देश’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है।

यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज कोष’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिये काँग्रेस पार्टी को सशक्त बनाना है।

हमारा उद्घाटन अभियान, ‘बेहतर भारत के लिए दान’, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 138 साल की यात्रा का जश्न मनाता है। अपने इतिहास को अपनाते हुए, हम समर्थकों को 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1380 रुपये, 13,800 रुपये या अधिक) दान करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो बेहतर भारत के लिए पार्टी की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।