BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस के सम्मेलन में कहा कि आज से 10 साल में 50 फीसद मुख्यमंत्री महिलाएं हों

राहुल गांधी ने केरल महिला सम्मेलन में कहा कि कॉंग्रेस पार्टी को संगठन में महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। यह लक्ष्य रखना चाहिए कि आज से 10 साल में 50 फीसदी महिलाएं मुख्यमंत्री के पद पर हों। आज हमारी पार्टी की एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं, लेकिन मैं जानता हूँ कि कॉंग्रेस में कई महिलाएं हैं जिनमें मुख्यमंत्री बनने के गुण हैं।

उन्होंने कहा कि RSS पूरी तरह से पुरुष संगठन है। इन्होंने महिलाओं को अपने संगठन में कभी नहीं आने दिया।

हम मूलरूप से मानते हैं कि महिलाओं को सत्ता का हिस्सा होना चाहिए।