BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

मीथेन उत्सर्जन को कम करने के लिए यूरोपीय संघ में हुई नयी संधि।

ग्रीन हाउस गैस, मीथेन के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए यूरोपीय संघ के देशों के बीच एक नयी संधि अस्तित्व में आयी है। अभी फ़िलहाल यह संधि प्रोविजनल रूप में है, क़ानून का स्वरूप धारण करने के लिए इसे अभी औपचारिक सहमति की आवश्यकता है। 30 नवम्बर से दुबई में शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन, COP-28, के नज़रिए से यह संधि महत्वपूर्ण है।