BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

बहराइच में ई रिक्शा चालक ने 21 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया

अपने ननिहाल(कोतवाली नगर थाना क्षेत्र) से घर( जरवल रोड थाना क्षेत्र)जा रही लड़की ने रास्ते में अपनी चाची (कैसरगंज क्षेत्र) से मिलने का प्लान बना लिया, जब उसने ई रिक्शा से चाची के घर जाने को कहा तो ई रिक्शा वाले ने खुद को चाची का रिश्तेदार बता कर गाड़ी अपने घर(कोतवाली नगर)की ओर मोड़ दी। वहां पहुंचकर उसने लड़की को बंधक बना लिया। रात भर रोक कर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया, लड़की का रक्तस्राव बढ़ने पर उसे जिला अस्पताल छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़की का इलाज चल रहा है। शहर के लोग नाराज़ हैं। सामाजिक संगठन भी सक्रिय हैं कि ऐसे अपराधों पर रोक लगे।

सबके मन में यह बात है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों में कानून का डर नहीं है इसलिए इस तरह की वारदातें हो रही हैं।