BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतों के बेहद नीचे जाने के बावजूद भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में कोई गिरावट नहीं की, जिसके कारण महंगाई अपने चरम पर है: प्रियंका गाँधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 19 महीने में 29% सस्ता हुआ है। तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ मुनाफा कमाया है। उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है।

पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। गरीब और मध्यवर्गीय लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि सरकार कुछ चंद उद्योगपतियों के जेबें भरने में व्यस्त है।