BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या के 8 साल होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने कहा कि 2013 से दलितों और आदिवासियों के ख़िलाफ़ अपराधों में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। हम इस घोर अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रखेंगे। न्याय को लेकर हमारी आस्था में कोई कमी नहीं आयी है।

आज भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स(ट्विटर) पर भीमराव अंबेडकर के एक कथन -“बहिष्कृत लोग जातिगत व्यवस्था का उप-उत्पाद है..”

के साथ रोहित बेमुला को श्रद्धांजलि दी और कहा कि रोहित वेमुला के रूप में एक युवा विद्वान को खोए हुए हमें 8 साल हो गए हैं, जो जातिगत भेदभाव के अभिशाप से पीड़ित था।

रोहित वेमुला की कहानी उन हजारों एससी, एसटी और ओबीसी लोगों की कहानी है जो इस निरंकुश शासन से दैनिक आधार पर भीषण अत्याचार सह रहे हैं, जिसने बाबासाहेब द्वारा कल्पना किए गए भारत पर लगातार हमला किया है।

2013 के बाद से दलितों के खिलाफ अपराध में 46.11% की वृद्धि हुई है।

2013 के बाद से आदिवासियों के खिलाफ अपराध में 48.15% की वृद्धि हुई है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस घोर अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

न्याय के प्रति हमारी गंभीर प्रतिबद्धता मजबूत और दृढ़ बनी हुई है।