BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

पुणे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंधक के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ को अपनी प्रेमिका को कार से कुचलने और जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था, पर दो दिन बाद ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया

अपनी महिला मित्र की हत्या की कोशिश करने वाले, अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो सहयोगियों को ठाणे की एक अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी।

अश्वजीत गायकवाड़ पुणे मंडल से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और एक नौकरशाह का बेटा है।

अश्वजीत को अपनी प्रेमिका जिसके साथ उसका 5 साल से रिश्ता था उसपर हमला करने और उसे कार से कुचलने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अश्वजीत गायकवाड़ के साथ उसके दो और सहयोगी रोमिल पाटिल और सागर शेडगे शामिल को भी जमानत मिली। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अश्वजीत गायकवाड़ महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ के बेटे हैं।