BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक खौफ़नाक घटना घटित हुई। एक महिला के चरित्र पर शक होने के कारण उसके पति के बड़े भाई(जेठ) सुरेश ने बहू को जिंदा जलाकर मार डाला। भीड़ तमाशा देखती रही, किसी ने जलती महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।

इस घटना के बाद वीडियो बनाने वालों में से किसी ने सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस, घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

कुछ दिन पहले महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी। महिला का जेठ अपनी बहू को इसका जिम्मेदार मानता था।

महिला के दो बच्चे हैं, वह अपने पति के मरने के बाद अपने ससुराल में ही रहती थी, पर अक्सर वह अपने जेठ की मार पीट को सहती रहती थी।