BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

यदि आप देश की मस्जिदों पर जय श्री राम का नारा लगाना चाहते हैं, चर्चों पर भगवा झंडा लगाकर चिल्लाना और वीडियो बनाकर वायरल करना चाहते हैं तो राम मंदिर के बनने का क्या मतलब रहा? जब से राम मंदिर बना है सभी शोभायात्रा निकाल रहे हैं, रात के 11 बजे के बाद सड़कों पर जाकर DJ बजाते हैं। अश्लील गाने बजा कर नाचते और शोरगुल करते हैं। एक लड़ाई का मौका तलाशते हैं। जैसे ही एक झड़प शुरू होती है आप उसे दंगे का रूप दे देते हैं। उनके घर बुल्डोज कर देते हैं जो आपसे बहस कर लें। हजरत गंज लखनऊ, उदाहरण है कि किस तरह एक अश्लील गाने की धुन पर सारे कमउम्र लड़के रामनाम के गाने पर नाच रहे थे और अन्य लोगों को उकसाने और डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रहे थे। यहां के पत्रकारों ने संज्ञान लिया और उत्तर प्रदेश पुलिस तुरंत हरकत में आई और उन्हें वहां से भगाया। यह ठीक नहीं कि आप ईश्वर के नाम पर अत्याचार करें। यह ठीक नहीं कि आपको पता ही न चले कि आप ईश्वर के साथ हैं या आतंकियों के साथ। आप देश के ज़िम्मेदार नागरिक हैं या लकीर के फकीर?