BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

कश्मीर के ड्राय फ्रूट विक्रेताओं से लखनऊ नगर निगम ने दुर्व्यवहार किया

लखनऊ के लोहिया पथ पर कश्मीर से आये विक्रेताओं को नगर निगम के लोग जबरदस्ती हटाकर ले गए। लगातार वे विरोध करते रहे पर नगर निगम के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करना नहीं रोका।

कश्मीरी विक्रेताओं ने एक स्थानीय पत्रकार को बताया कि हम लोग 8 सालों से आ रहे हैं, हर बार ये लोग भगा देते हैं। हम बेरोजगारी से जूझ रहे हैं कहाँ जाएं। व्यापारी से 5 से 6 लाख का सामान( सूखे मेवे) लेकर आते हैं, पर हमारा समान ये लोग इधर उधर कर देते हैं। कुछ देते हैं कुछ नहीं देते। कोई हमारी बात नहीं सुनता। बताइए हम कहाँ जाएं। हम यहां कमरे लेकर रहते हैं हमें किराया देना होता है। हम बस 2 से 3 महीने के लिए आते हैं फिर चले जाते हैं पर ये लोग हमें समान नहीं बेचने देते।