BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी को गोली लगी।

लश्कर-ए-तैय्यबा से जुड़ा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े एक आतंकी ने पुलिस अधिकारी के ऊपर तीन गोलियां चलाईं। आंख, पेट और हाथ में गोली लगी है अधिकारी मसरूर अहमद वानी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस समय उन्हें गोलियां लगी वे ईदगाह मैदान में स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। रविवार को इस मैदान में बहुत से युवा खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं। लोग आतंकी के पीछे भागे पर वह गोलियां चलाता हुआ भाग गया।