BoCial ( बोशल )

BoCial (बोशल) | Hindi News Headlines | All News collections | Big Breaking | The BoCial (द बोशल)

दिल्ली के चिड़ियाघर में पिछले तीन सालों में 9 बड़ी बिल्लियों(शेर, बाघ) की मौत

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पिछले 3 सालों में 9 बड़ी बिल्लियों( बाघ, शेर, जगुआर, तेंदुआ) की मौत हुई। दिल्ली का राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों और बंगाल के बाघों के संरक्षण और प्रजनन में बड़ा भागीदार है। सबसे ज्यादा सफेद बाघ और शेरों की मौत हुई। चिड़ियाघर ने जो आंकड़ा सार्वजनिक किया है उसमें 2020-21 में एक शेरनी, एक बंगाल टाइगर और दो सफेद बाघिन की मृत्यु हो गई, 2021-22 में एक शेर और एक शेरनी की मृत्यु हो गई, और 2022 में तीन सफेद बाघों (दो नर और एक मादा) की मृत्यु हो गई। 2023 में एक अध्ययन के अनुसार बनाई गई रिपोर्ट में पिछले तीन वर्षों में चिड़ियाघर में जानवरों की मृत्यु दर 11 से 13% के बीच रही।